इस बात का खुलासा महिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है। महिमा के अनुसार फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग बैंगलौर में चल रही थी। अजय और वे इस शूट में हिस्सा ले रहे थे। उसी दौरान महिमा का कार एक्सीडेंट हो गया। महिमा के चेहरे पर बहुत ज्यादा चोट पहुंची। ठीक होने के बाद भी जख्म के निशान चेहरे पर थे। कुछ दिनों बाद जब वे 'दिल क्या करे' के सेट पर पहुंची तो उन्होंने फिल्म के निर्देशक से कहा कि वह उनके 'क्लोज शॉट' न ले। <br />
